फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Gold, silver prices fall on sluggish demand, global cues

सोना 225 रुपये लुढ़का, चांदी 800 रुपये फिसली

Sat, 15 Nov 2014 09:03 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sat, 15 Nov 2014 09:03 AM IST
विज्ञापन
Gold, silver prices fall on sluggish demand, global cues

रिटेलर और ज्वेलर्स की तरफ से मांग कम रहने से घरेलू सराफा बाजार में सोना 225 रुपये गिरकर 26,135 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। विदेशी बाजारों में गिरावट का भी असर स्थानीय स्तर पर कीमतों पर हुआ। वहीं, औद्योगिक मांग में सुस्ती से चांदी के भाव भी 800 रुपये लुढ़क कर 34,600 रुपये प्रति किलो पर आ गए।

विज्ञापन


सराफा कारोबारियों का कहना है कि वैश्विक बाजारों में नरमी के साथ घरेलू बाजार में खरीदारी सुस्त रही। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतें चार साल के निचले स्तर पर आ गई हैं। डॉलर की मजबूती से भी वैकल्पिक निवेश के रूप में सोने की मांग कमजोर रही। सिंगापुर में सोने के भाव 1.1 फीसदी गिरकर 1,149.87 डॉलर प्रति औंस पर आ गए। चांदी 2.4 फीसदी नीचे 15.28 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।
विज्ञापन


घरेलू बाजार में सोने-चांदी में गिरावट का असर सिक्कों के भाव पर भी हुआ। सोने की आठग्रामी गिन्नी 100 रुपये उतरकर 23,600 रुपये प्रति पर बिकी। चांदी सिक्कों में भी 1,000 रुपये की नरमी आई। सराफा बाजार में चांदी सिक्का लिवाली भाव 57,000 और बिकवाली 58,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed