{"_id":"28c791af16c62141046a2e321687e2fe","slug":"gold-silver-price-rebound-on-low-level-buying","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने ने पकड़ी रफ्तार, जानिए क्या रहा भाव","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सोने ने पकड़ी रफ्तार, जानिए क्या रहा भाव
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Wed, 25 Sep 2013 06:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले चार दिनों की गिरावट के बाद बुधवार को सराफा बाजार में सोने और चांदी में रिकवरी हुई।
विज्ञापन
घरेलू बाजार में सोने के दाम 320 रुपए बढ़कर 30,545 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। जबकि, चांदी 390 रुपए ऊपर 49,330 रुपए प्रति किलो पर बिकी।
विदेशी बाजारों में भाव सुधरने और स्थानीय स्तर पर त्योहारी मांग आने से घरेलू सराफा बाजार में तेजी लौटी।
सराफा कारोबारियों का कहना है कि आगामी त्योहारी सीजन की मांग को देखते हुए व्यापारियों ने खरीदारी पर जोर दिया। इसके साथ ही वैश्विक बाजारों में भी सराफे में रिकवरी दर्ज की गई।
न्यूयॉर्क में सोने के दाम 0.05 फीसदी की मामूली तेजी लेकर 1,323 डॉलर प्रति औंस हो गए। चांदी भी 0.37 फीसदी ऊपर 21.72 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में तेजी का सोने की आठग्रामी गिन्नी पर असर नहीं देखा गया और वह 25,000 रुपए प्रति पर टिकी रही।
इसी तरह, चांदी के सिक्कों में भी स्थिरता रही। चांदी सिक्का लिवाली के भाव 85,000 और बिकवाली के 86,000 रुपए प्रति सैकड़ा रहे।