{"_id":"982312b5966949ee7f6beb7f326c636f","slug":"gold-silver-price-falls-on-profit-selling","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना हुआ और सस्ता, जानिए क्या है भाव","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सोना हुआ और सस्ता, जानिए क्या है भाव
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Fri, 28 Feb 2014 07:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक व सिक्का निर्माताओं की तरफ से मांग कम रहने से घरेलू सराफा बाजार में चांदी 1,740 रुपए की तगड़ी गिरावट लेकर 46,560 रुपए प्रति किलो पर आ गई।
विज्ञापन
वहीं, ऊंचे भाव पर बिकवाली के चलते सोना 200 रुपए लुढ़क कर 31,300 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय सराफा बाजारों में गिरावट का असर भी घरेलू बाजार पर देखा गया।
विज्ञापन
कारोबारियों का कहना है कि ऊंचे भाव के चलते बाजार में मुनाफा वसूली और सुस्त मांग का दबाव सोने की कीमतों पर पड़ा। विदेशी बाजारों में भी गिरावट से घरेलू बाजार का सेंटीमेंट कमजोर हुआ।
विज्ञापन
लंदन में सोने के भाव 0.35 फीसदी गिरकर 1,327.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गए और चांदी 0.42 फीसदी नीचे 21.17 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई। निवेशकों ने बुलियन मार्केट से अपने फंड मजबूत इक्विटी बाजार में ट्रांसफर किए।
घरेलू बाजार में सोने में गिरावट का असर गिन्नी पर नहीं हुआ। सोने की आठ ग्रामी गिन्नी 25,500 रुपए प्रति पर स्थिर रही।
हालांकि, चांदी सिक्कों के भाव 1,000 रुपए गिर गए। चांदी सिक्का लिवाली 88,000 और बिकवाली 89,000 रुपए प्रति सैकड़ा रह गए।