{"_id":"42c38898d6bb0eaeeb1c4b409fa9ca3e","slug":"gold-silver-price-fall-further-on-sluggish-demand-global-cues","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना और हुआ सस्ता, चांदी भी फिसली","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सोना और हुआ सस्ता, चांदी भी फिसली
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Tue, 24 Sep 2013 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशों में सुस्ती और स्थानीय स्तर पर मांग कमजोर रहने से घरेलू सराफा बाजार में सोना 25 रुपए गिरकर 30,225 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। चांदी 85 रुपए घटकर 48,940 रुपए प्रति किलो पर आ गई।
विज्ञापन
वहीं, सोने की आठग्रामी गिन्नी 25,000 रुपए प्रति पर स्थिर रही। चांदी सिक्का लिवाली के भाव 85,000 और बिकवाली के भाव 86,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
विज्ञापन
कारोबारियों का कहना है कि फेड रिजर्व के आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज पर जारी अनिश्चितता के कारण सोने पर दबाव बना हुआ है। इससे वैश्विक बाजार में भी सराफे की कीमतों में नरमी आई।
विज्ञापन
वहीं, स्थानीय स्तर पर श्राद्ध पक्ष के चलते मांग में सुस्ती है।
लंदन में सोना 0.6 फीसदी गिरकर 1,315.08 डॉलर प्रति औंस रह गया। इस दौरान चांदी 0.8 फीसदी गिरकर 21.47 डॉलर प्रति औंस बोली गई।