{"_id":"f10895cc373bd438f34be50468b49f12","slug":"gold-silver-price-fall-for-third-day-on-global-cues","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदी के दाम में भारी गिरावट, जानिए भाव","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
चांदी के दाम में भारी गिरावट, जानिए भाव
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Fri, 13 Sep 2013 08:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी और स्थानीय स्तर पर मांग घटने से घरेलू सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही।
विज्ञापन
घरेलू बाजार में चांदी के दाम 2,000 रुपए घटकर 50,300 रुपए प्रति किलो पर आ गए। जबकि सोना 50 रुपए गिरकर 30,750 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा।
सोने की आठग्रामी गिन्नी भी 100 रुपए सस्ती होकर 25,000 रुपए प्रति पर बिकी। चांदी के साप्ताहिक आपूर्ति वायदा भाव 1,400 रुपए नीचे 50,090 रुपए प्रति किलो पर बोले गए।
विज्ञापन
चांदी सिक्कों के दाम 1,000 रुपए घट गए। चांदी सिक्का लिवाली के भाव 85,000 और बिकवाली के भाव 86,000 रुपए प्रति सैकड़ा रह गए।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी का दौर बना रहा। सिंगापुर में सोने के भाव 1.0 फीसदी गिरकर 1,308.18 डॉलर प्रति औंस पर आ गए। यह गत 8 अगस्त के बाद सोने का निचला स्तर है।
विज्ञापन