{"_id":"6e354d8fe40ebce027122ef122f24dfd","slug":"gold-silver-price-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने की चमक फीकी, चांदी भी सस्ती","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सोने की चमक फीकी, चांदी भी सस्ती
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Fri, 20 Sep 2013 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुस्त मांग और विदेशी बाजारों में नरमी से घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट रही।
विज्ञापन
सोने के भाव 30 रुपए गिरकर 30,780 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए। चांदी 100 रुपए नरम पड़कर 51,100 रुपए प्रति किलो पर बिकी।
अंतरराष्ट्रीय सराफा बाजार में सुस्ती रही। सिंगापुर में सोने के भाव 0.3 फीसदी गिरकर 1,361.94 डॉलर प्रति औंस पर आ गए। चांदी 0.2 फीसदी नीचे 23.03 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।
हालांकि, घरेलू बाजार में सोने की आठग्रामी गिन्नी 100 रुपए बढ़कर 25,200 रुपए प्रति हो गई। चांदी सिक्कों के भाव 1,000 रुपए बढ़ गए। चांदी सिक्का लिवाली 86,000 और बिकवाली 87,000 रुपए प्रति सैकड़ा हो गए।
विज्ञापन
सोमवार से सोने का आयात शुरू
पिछले दो महीने से बंद सोने का आयात सोमवार से शुरू होने की उम्मीद है।
सरकार ने सोने के आयात से जुड़ी सभी दिक्कतें दूर कर तत्काल आयात शुरू करने का दावा किया है। शुक्रवार को इस मुद्दे पर वित्त और वाणिज्य मंत्रालय के आला अधिकारियों की बैठक हुई।
विज्ञापन
जेम्स एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के अध्यक्ष विपुल शाह का कहना है कि सरकार ने आयात से जुड़े दिक्कतें सुलझाने का भरोसा दिया है। इसे देखते हुए कारोबारी सोमवार से सोने का निर्यात शुरू कर देंगे।
रुपए को संभालने की कोशिश में रिजर्व बैंक ने 22 मई को सोने के आयात पर 20 फीसदी निर्यात जैसी कई शर्तें लगा दी थीं।
नए नियमों में स्पष्टता न होने की वजह न सिर्फ कारोबारी बल्कि कस्टम विभाग और बैंक भी असमंजस में हैं।
आयात से जुड़ी ये बाधाएं दूर होने के बाद भी सीमा शुल्क बढ़ने और कई तरह की पाबंदियों के चलते सोने का आयात घटेगा।