{"_id":"c2979cbb16e9ac9f2b9ef6506d9b331f","slug":"gold-silver-falls-sluggish-demand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदी 645 रुपये फिसली, सोना भी लुढ़का ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
चांदी 645 रुपये फिसली, सोना भी लुढ़का
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 18 Aug 2014 09:09 PM IST
विज्ञापन
विदेशी बाजारों में सुस्ती के बीच स्थानीय स्तर पर मांग कमजोर रहने से घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट रही। सोने के भाव 100 रुपये घ्ाटकर 28,600 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए। औद्योगिक मांग में नरमी से चांदी 645 रुपये फिसलकर 42,880 रुपये प्रति किलो पर आ गई।
विज्ञापन
कारोबारियों का कहना है कि यूक्रेन में संकट गहराने के संकेतों के बीच विदेशी बाजारों में गिरावट के चलते सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा, ज्वेलर्स और रिटेलरों की तरफ से भी मांग कम रही। वहीं, निवेशकों ने बुलियन से अपने फंड मजबूत होते इक्विटी बाजार में हस्तांतरित किए। लंदन में सोने के भाव 0.3 फीसदी घटकर 1,300.98 डॉलर प्रति औंस पर आ गए।
विज्ञापन
घरेलू बाजार में सोने में गिरावट का असर सिक्कों के भाव पर भी हुआ। सोना की आठग्रामी गिन्नी के भाव 24,700 रुपये प्रति पर आ गए। चांदी सिक्कों में 1,000 रुपये की गिरावट रही। चांदी सिक्का लिवाली भाव 76,000 और बिकवाली 77,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर दर्ज किए गए।
विज्ञापन