फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold silver falls on weak demand

सोने की चमक हुई फीकी, चांदी भी सस्ती

Mon, 16 Sep 2013 07:16 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Mon, 16 Sep 2013 07:16 PM IST
विज्ञापन
gold silver falls on weak demand

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी और स्थानीय बाजार में मांग कम रहने से घरेलू सराफा बाजार में सोना 200 रुपए सस्ता हो गया।

विज्ञापन


घरेलू बाजार में सोने के भाव 30,100 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए। औद्योगिक मांग घटने से चांदी के दाम भी 1,220 रुपए घटकर 50 हजार से नीचे 49,530 रुपए प्रति किलो पर आ गए।

सराफा बाजार के कारोबारियों का कहना है कि सीरिया के रासायनिक हथियार नष्ट करने की योजना पर अमेरिकी और रूस में सहमति के बाद वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट का रुख रहा।
विज्ञापन


लंदन में सोने के भाव 0.5 फीसदी घटकर 1,320.21 डॉलर प्रति औंस पर आ गए। कारोबारियों के मुताबिक वायदा बाजार में भी गिरावट का रुख रहा, जिससे मांग पर असर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरेलू बाजार में पिछले चार कारोबारी सत्रों में सोने के भाव 1,070 रुपए प्रति दस ग्राम गिर चुके हैं। सोने की आठग्रामी गिन्नी के भाव 25,000 रुपए प्रति पर स्थिर रहे।

चांदी का साप्ताहिक आपूर्ति वायदा 1,450 रुपए गिरकर 49,050 रुपए प्रति किलो पर बोला गया। चांदी सिक्के के भाव 1,000 रुपए टूट गए।

चांदी सिक्का लिवाली के भाव 84,000 और बिकवाली के भाव 85,000 रुपए प्रति सैकड़ा दर्ज किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed