फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold silver fall on subdued demand weak global cues

फिर घटे सोने के दाम, 27 हजार से आया नीचे

Wed, 10 Jul 2013 08:39 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 10 Jul 2013 08:39 PM IST
विज्ञापन
gold silver fall on subdued demand weak global cues

ऊंचे भाव खरीदारी नरम रहने से घरेलू सराफा बाजार में एक बार फिर सोने-चांदी के दाम घट गए। सराफा बाजार में सोना के भाव 115 रुपये नरम होकर 26,715 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। जबकि, चांदी 400 रुपये सस्ती होकर 40,350 रुपये प्रति किलो पर बिकी।

विज्ञापन


कारोबारियों का कहना है कि विदेशी बाजारों में दाम घटने का असर घरेलू सराफा बाजार पर देखा गया। वहीं, स्थानीय स्तर पर ऊंची कीमतों पर लोगों ने खरीदारी से परहेज किया।
विज्ञापन


सिंगापुर में सोने के भाव 0.6 फीसदी उतरकर 1,244.03 डॉलर प्रति औंस पर आ गए। चांदी भी 1.4 फीसदी फिसलकर 19.03 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई।

घरेलू बाजार में सोना 99.9 और सोना 99.5 प्रत्येक में 115 रुपये की गिरावट आई और भाव क्रमश: 26,715 रुपये और 26,515 रुपये प्रति दस ग्राम पर आए गए।

सोने की आठग्रामी गिन्नी भी 100 रुपये घटकर 24,000 रुपये प्रति पर बिकी। नरमी का यह रुझान चांदी में भी बना रहा। चांदी हाजिर 400 रुपये घटकर 40,350 रुपये प्रति किलो पर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, चांदी साप्ताहिक आपूर्ति वायदा 300 रुपये नीचे 40,300 रुपये प्रति किलो पर बोली गई। चांदी सिक्कों में 1,000 रुपये की गिरावट आई। चांदी सिक्का लिवाली 78,000 और बिकवाली 79,000 रुपये प्रति सैकड़ा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed