{"_id":"29009fdabba4020cf9b7714e552f4b4a","slug":"gold-silver-fall-on-sluggish-demand-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदी में 400 रुपये की गिरावट, सोना भी सुस्त ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
चांदी में 400 रुपये की गिरावट, सोना भी सुस्त
नई दिल्ली/ एजेंसी
Updated Tue, 29 Jul 2014 09:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिनों की तेजी के बाद घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई। चांदी के भाव 400 रुपये लुढ़ककर 44,400 रुपये प्रति किलो पर आ गए।
विज्ञापन
वहीं, सोना 20 रुपये नरम पड़कर 28,350 रुपये प्रति दस ग्राम पर दर्ज किया गया। विदेशी बाजारों में नरमी के बीच स्थानीय स्तर पर मांग कम रही, जिसके चलते कीमती धातुओं पर दबाव देखा गया।
विज्ञापन
न्यूयार्क में सोने के भाव 0.37 फीसदी घटकर 1,303.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गए। चांदी भी 0.87 फीसदी नीचे 20.57 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।
घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट का असर सिक्कों के भाव पर नहीं देखा गया। सोने की आठग्रामी गिन्नी 24,900 रुपये प्रति पर टिकी रही। चांदी सिक्का लिवाली भाव 77,000 और बिकवाली 78,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।
विज्ञापन