{"_id":"0fe35b82-efa6-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"gold-silver-fall-on-less-offtake-global-cues","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 18 Jul 2013 06:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी बाजारों में सुस्ती और स्थानीय स्तर पर मांग में नरमी से घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई।
विज्ञापन
घरेलू बाजार में सोना 75 रुपये घटकर 27,025 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। चांदी 615 रुपये नरम पड़कर 40,435 रुपये प्रति किलो पर बिकी।
कारोबारियों का कहना है कि शादी-ब्याह का सीजन नहीं होने से थोक विक्रेताओं और ज्वेलरी मांग कम रही। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का रुख रहा।
न्यूयार्क में सोने के भाव 15.90 डॉलर गिरकर 1,274.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गए। चांदी 3.62 फीसदी कमजोर पड़कर 19.29 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज की गई।
स्थानीय सराफा बाजार में सोने-चांदी के दाम घटने के बावजूद सोने की आठग्रामी गिन्नी 50 रुपये बढ़कर 24,200 रुपये प्रति हो गई। जबकि, चांदी सिक्का लिवाली 79,000 और बिकवाली 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।
विज्ञापन