{"_id":"46cb10b6c72571ad2c59b0c1b75b1146","slug":"gold-silver-extend-losses-on-low-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग में नरमी से घटे सोने-चांदी के भाव ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
मांग में नरमी से घटे सोने-चांदी के भाव
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 15 Jul 2014 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुस्त मांग के चलते घरेलू सराफा बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट रही। सोने के भाव 120 रुपये घटकर 28,330 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए। वहीं, चांदी के दाम 350 रुपये नीचे 45,250 रुपये प्रति किलो पर दर्ज किए गए।
विज्ञापन
कारोबारियों का कहना है कि विदेशी बाजारों में सोने की कीमतों में गिरावट रही। न्यूयार्क में सोने के भाव 2.3 फीसदी उतरकर 1,306.70 डॉलर प्रति औंस पर आ गए। गत 19 दिसंबर के बाद यह सोने में सबसे बड़ी गिरावट रही। चांदी भी 2.5 फीसदी घटकर 20.91 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज की गई। वहीं, स्थानीय स्तर पर ज्वेलर्स और रिटेलर्स की तरफ से मांग कम रही।
विज्ञापन
घरेलू बाजार में कीमती धातुओं में गिरावट का असर सिक्कों के भाव पर नहीं हुआ। सोने की आठग्रामी गिन्नी 24,900 रुपये प्रति पर टिकी रही। चांदी सिक्का लिवाली 80,000 और बिकवाली 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।
विज्ञापन