फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Gold, silver extend losses on global cues, sluggish demand

चांदी 600 रुपये फिसली, सोना भी लुढ़का

Fri, 25 Jul 2014 06:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 25 Jul 2014 06:11 PM IST
विज्ञापन
Gold, silver extend losses on global cues, sluggish demand

ज्वेलर्स की तरफ से मांग कम रहने और विदेशी बाजारों में नरमी के चलते घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई। चांदी 600 रुपये फिसलकर 44,400 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिकी। वहीं, सोना के भाव 100 रुपये गिरकर 28,100 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए।

विज्ञापन


सराफा कारोबारियों का कहना है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार के पूर्वानुमान और डॉलर की मजबूती से कीमती धातुओं के प्रति निवेशकों का रुझान कम हुआ। इसका दबाव सराफे की कीमतों पर देखा गया। सिंगापुर में सोने के भाव 0.2 फीसदी लुढ़ककर 1,291.64 डॉलर प्रति औंस पर आ गए।
विज्ञापन


घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का असर सिक्कों के भाव पर भी देखा गया। सोने की आठग्रामी गिन्नी के भाव 200 रुपये लुढ़ककर 24,700 रुपये प्रति पर आ गए। चांदी सिक्कों के भाव भी 2,000 रुपये प्रति सैकड़ा लुढ़क गए। चांदी सिक्का लिवाली भाव 78,000 और बिकवाली भाव 79,000 रुपये प्रति सैकड़ा दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed