{"_id":"7c55f822d78d8dd3053f965e34aaa65f","slug":"gold-silver-extend-losses-on-global-cues-sluggish-demand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमजोर मांग से सोने-चांदी में गिरावट ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
कमजोर मांग से सोने-चांदी में गिरावट
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 12 Sep 2014 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी बाजारों में नरमी से स्थानीय बाजार में हुई बिकवाली से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई। घरेलू सराफा बाजार में सोने के भाव 195 रुपये उतरकर तीन माह के निचले स्तर 27,415 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए। दूसरी ओर, औद्योगिक और सिक्का निर्माताओं की तरफ से मांग घटने से चांदी भी 600 रुपये लुढ़क कर 41,300 रुपये प्रति किलो पर दर्ज की गई।
विज्ञापन
सराफा कारोबारियों का कहना है कि वैश्विक बाजार में सोना सात माह के निचले स्तर और चांदी जून 2013 के बाद के न्यूनतम स्तर पर आ गई। जिसके चलते घरेलू बाजार में सेंटीमेंट कमजोर हुआ। सिंगापुर में सोने के भाव 0.7 फीसदी उतरकर 1,232.33 डॉलर प्रति औंस पर आ गए। यह 23 जनवरी के बाद का निचला स्तर है। चांदी 1.3 फीसदी नीचे 18.46 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई, जो 28 जून 2013 के बाद का न्यूनतम भाव है।
विज्ञापन
इसके अलावा, घरेलू बाजार में श्राद्ध के चलते भी मांग कमजोर है। कीमती धातुओं में आई गिरावट का असर सिक्कों के भाव पर भी हुआ। सोने की आठग्रामी गिन्नी 100 रुपये नीचे 24,400 रुपये प्रति पर बिकी। सुस्त मांग के चलते चांदी सिक्कों में 3,000 रुपये प्रति सैकड़ा की तेज गिरावट रही। चांदी सिक्का लिवाली 71,000 और बिकवाली 72,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर आ गए।
विज्ञापन