{"_id":"51da9ec2-7de8-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"gold-silver-extend-gains-sustained-buying","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना फिर हुआ तीस हजारी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सोना फिर हुआ तीस हजारी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sun, 24 Feb 2013 12:09 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी इकोनॉमी के बेहतर होने की संभावना और स्थानीय स्तर पर मांग बढ़ने से शनिवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 110 रुपये उछलकर 30,060 रुपये प्रति दस ग्राम पर बोला गया। वहीं चांदी 800 रुपये ऊपर 55,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.3 फीसदी बढ़कर 1579.91 डालर प्रति औंस पर रहा। हालांकि अमेरिका में सोना 5.80 डॉलर गिरकर 1572.80 डालर प्रति औंस पर रहा।
बाजार विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिकी इकोनॉमी में सुधार होने की उम्मीद और फेडरल रिजर्व की नरम नीति में बदलाव होने की अटकलों से सोने के दाम बढे़ हैं। साथ ही वैश्विक बाजारों की स्थिति सुधरने से पीली धातु ने एक बार फिर तीस हजार का आंकड़ा पार कर लिया।
विज्ञापन