{"_id":"905263a8-c6d9-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"gold-silver-extend-gains-on-strong-global-cues","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने की चमक बढ़ी, चांदी में भी तेजी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सोने की चमक बढ़ी, चांदी में भी तेजी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 27 May 2013 07:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक बाजारों में आई मजबूती और स्थानीय स्तर पर कारोबारियों द्वारा खरीदारी से घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी में तेजी दर्ज की गई।
विज्ञापन
घरेलू बाजार में सोना 365 रुपये चढ़कर 27,415 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक और सिक्का निर्माताओं की मांग आने से चांदी भी 580 रुपये बढ़कर 44,880 रुपये प्रति किलो हो गई।
विज्ञापन
कारोबारियों का कहना है कि वैश्विक बाजारों में सोने में तेजी देखी गई। केंद्रीय बैंकों द्वारा खरीदारी और फिजिकल मांग में तेजी से निवेशकों का रुझान सराफा की ओर बढ़ा।
विज्ञापन
सिंगापुर में सोने के भाव 0.5 फीसदी बढ़कर 1,393.63 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए। चांदी 0.9 फीसदी मजबूत होकर 22.58 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज की गई।
घरेलू बाजार में सोना 99.9 और सोना 99.5 प्रत्येक के भाव 365 रुपये बढ़कर क्रमश: 27,415 रुपये और 27,215 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए। सोने की आठग्रामी गिन्नी 100 रुपये ऊपर 23,800 रुपये प्रति हो गई।
चांदी में भी तेजी का रुझान देखा गया। चांदी हाजिर 580 रुपये मजबूत होकर 44,880 रुपये प्रति किलो हो गई। साप्ताहिक चांदी आपूर्ति 120 रुपये बढ़कर 43,595 रुपये प्रति किलो रही।
चांदी सिक्कों में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई और चांदी लिवाली 76,000 और बिकवाली 77,000 रुपये प्रति सैकड़ा हो गए।