{"_id":"29ea2b18-33f5-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"gold-silver-encounter-profit-taking-global-cues","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनाफावसूली से सोना पड़ा नरम","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
मुनाफावसूली से सोना पड़ा नरम
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 21 Nov 2012 09:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिनों की लगातार बढ़त पर मुनाफावसूली किए जाने के चलते स्थानीय सराफा बाजार में सोने की कीमतों में नरमी रही। हालांकि चांदी ने खुद को गिरावट से बचाए रखा। दिल्ली में सोने के दाम 33,250 रुपये से 50 रुपये घटकर 32,200 रुपये प्रति दस ग्राम रह गए।
विज्ञापन
चांदी के भाव पिछले कारोबारी दिवस के 62,000 रुपये प्रति किलो पर टिके रहे। चांदी सिक्का लिवाली और बिकवाली में एक-एक हजार रुपये की गिरावट दर्ज हुई। इसके भाव 78,000-79,000 रुपये प्रति सैंकड़ा पर रहे। गिन्नी के भाव पिछले दिवस के 25,550 रुपये प्रति आठ ग्राम पर टिके रहे। कारोबारियों का कहना है कि ऊंची कीमतों के कारण बाजार में ग्राहकी नहीं है। शादी-ब्याह का मौसम होने के बावजूद माल का उठाव नहीं हो रहा है।
विज्ञापन