फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold, silver down on sluggish demand, global cues

सोना हुआ सस्ता, चांदी भी लुढ़की

Tue, 16 Jul 2013 06:10 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 16 Jul 2013 06:10 PM IST
विज्ञापन
gold, silver down on sluggish demand, global cues

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गिरावट के बीच स्थानीय स्तर पर मांग घटने से घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई।

विज्ञापन


स्थानीय बाजार में सोना 260 रुपये सस्ता होकर 27,050 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी के दाम 630 रुपये घटकर 41,100 रुपये प्रति किलो पर दर्ज किए गए।

कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतों में आई सुस्ती से घरेलू बाजार में भी सेंटीमेंट कमजोर रहा। सिंगापुर में सोने के भाव 0.6 फीसदी घटकर 1,277.29 डॉलर प्रति औंस रह गए। चांदी 1.3 फीसदी उतरकर 19.71 डॉलर प्रति औंस रह गई।

घरेलू बाजार में सोना 99.9 और सोना 99.5 प्रत्येक में 260 रुपये की गिरावट रही और भाव क्रमश: 27,050 रुपये और 26,850 रुपये प्रति दस ग्राम रह गए। सोने की आठग्रामी गिन्नी 50 रुपये गिरकर 24,150 रुपये प्रति पर आ गई।
विज्ञापन


चांदी हाजिर 630 रुपये गिरकर 41,100 रुपये प्रति किलो पर बिकी। चांदी साप्ताहिक आपूर्ति वायदा 625 रुपये नीचे 41,100 रुपये प्रति किलो पर बोला गया। चांदी सिक्के में 1,000 रुपये की कमी आई। चांदी सिक्का लिवाली 79,000 और बिकवाली 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed