{"_id":"c4d1a4c6-84f9-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"gold-sales-will-grow-in-gulf-countries","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाड़ी देशों में बढ़ेगी सोने की बिक्री ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
खाड़ी देशों में बढ़ेगी सोने की बिक्री
दुबई/एजेंसी
Updated Tue, 05 Mar 2013 12:01 AM IST
विज्ञापन
भारत के बजटीय प्रावधानों से ओमान और खाड़ी के देशों में सोने के गहनों की बिक्री बढ़ेगी। ओमान की मीडिया रिपोर्ट में इस तथ्य की चर्चा जोरशोर से की जा रही है।
विज्ञापन
ओमान के प्रमुख समाचार पत्र टाइम्स ऑफ ओमान की एक रिपोर्ट के मुताबिक अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) के ड्यूटी फ्री सोने के गहने लाने की सीमा बढ़ाने के बजटीय प्रावधानों से ओमान व खाड़ी के देशों में सोने के गहनों की बिक्री बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह पेश किए गए भारत के आम बजट के मुताबिक एक पुरुष यात्री को 50 हजार रुपये और महिला यात्री को 1 लाख रुपये तक सोना देश में लाने की अनुमति होगी। इस पर उन्हें कोई शुल्क नहीं चुकाना पड़ेगा। पहले यह सीमा क्रमश: 10,000 और 20,000 रुपये थी।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक मालाबार गोल्ड के रीजनल हेड नजीब के. का कहना है कि सोने के गहने खरीदने को लेकर अब एनआरआई का भरोसा पहले से मजबूत होगा। ओमान में हमारे चारों आउटलेट पर बिक्री सामान्य बृहस्पतिवार के मुकाबले गत बृहस्पतिवार को करीब 25 फीसदी अधिक रही। भारत सरकार की उदार नीति के चलते लोग सोने की खरीद में अधिक आकर्षित हो रहे हैं।
जैसे-जैसे अधिक से अधिक एनआरआई को भारत सरकार के बजटीय प्रावधानों की जानकारी होगी, आने वाले दिनों में बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है। भारत सरकार सोने पर 7 फीसदी (6 फीसदी आयात शुल्क व एक फीसदी मूल्य वर्धित कर) शुल्क लगाती है।