सोने के भाव में रही 90 की बढ़त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसमस पर्व के चलते एशियाई बाजारों में सोने की मांग में मजबूती और घरेलू स्तर पर हुई खरीदारी के चलते घरेलू सराफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन मजबूती रही। दिल्ली में सोने के भाव 90 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 31,220 रुपये प्रति 10 ग्राम रहे।
चांदी 58,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। एशियाई बाजार में मांग बढ़ने के चलते टोक्यो में सोने के भाव 1.2 फीसदी की बढ़त के साथ 1,657 डॉलर प्रति औंस रहे। अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम में क्रिसमस के चलते बाजार बंद रहे। घरेलू बाजार में सोना पिछले दो सत्रों में 260 रुपये की बढ़त दर्ज की। चांदी के भाव में ठहराव के साथ ही चांदी सिक्के के भाव 79,000-80,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर बने रहे।