{"_id":"9da85416-ada4-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"gold-regains-rs-28k-level-on-strong-global-cues","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना फिर हुआ 28 हजारी, चांदी के भी भाव बढ़े","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सोना फिर हुआ 28 हजारी, चांदी के भी भाव बढ़े
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 25 Apr 2013 06:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती और स्थानीय स्तर पर सीजनल खरीदारी में आई तेजी से घरेलू सराफा बाजार में सोना एक बार फिर 28 हजारी हो गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को बाजार में सोने के भाव 400 रुपये बढ़कर 28,000 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। औद्योगिक और सिक्का निर्माताओं की मांग बढ़ने से चांदी भी 500 रुपये की तेजी लेकर 45,500 रुपये प्रति किलो पर दर्ज की गई।
विज्ञापन
कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की खरीदारी 15 अप्रैल के बाद के शीर्ष स्तर पर पहुंच गई। लंदन में सोना 1.1 फीसदी बढ़त के साथ 1,448.28 डॉलर प्रति औंस हो गया। इसका असर घरेलू बाजार के सेंटीमेंट पर दिखाई दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा, घरेलू स्तर पर आगामी वैवाहिक मांग के मद्देनजर स्टाकिस्टों की खरीदारी और वायदा कारोबार में मजबूती के रुझान ने सोने की कीमतों तेजी दी।
स्थानीय सराफा बाजार में सोना 99.9 और सोना 99.5 में 400-400 रुपये की तेजी आई और भाव क्रमश: 28,000 और 27,800 रुपये प्रति दस ग्राम रहे।
पिछले चार सत्रों में सोने के भाव में 1,250 रुपये की तेजी आ चुकी है। सोने के आठ ग्राम की गिन्नी भी 250 रुपये बढ़कर 24,350 रुपये प्रति हो गई।
चांदी हाजिर के भाव 500 रुपये ऊपर 45,500 रुपये प्रति किलो हो गए। चांदी के सिक्कों में 1,000 रुपये की तेजी आई। चांदी सिक्का लिवाली 76,000 और बिकवाली 77,000 रुपये प्रति सैकड़ा रहे।