{"_id":"476c326c-eed5-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"gold-recovers-on-fresh-buying-silver-remain-weak","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने में मामूली मजबूती, चांदी गिरी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सोने में मामूली मजबूती, चांदी गिरी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 17 Jul 2013 05:07 PM IST
विज्ञापन
निचले भाव पर खरीदारी से घरेलू सराफा बाजार में सोने के भाव 50 रुपये बढ़कर 27,100 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए। हालांकि, चांदी 50 रुपये घटकर 41,050 रुपये प्रति किलो पर आ गई।
विज्ञापन
कारोबारियों का कहना है कि थोक कारोबारियों और खुदरा ग्राहकों की खरीदारी से सोने की कीमतों में हल्की रिकवरी हुई।
सोने की आठग्रामी गिन्नी 24,150 रुपये प्रति पर टिकी रही। चांदी सिक्कों के भाव भी लिवाली 79,000 और बिकवाली 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।