फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold rebounds on seasonal demand

सोने में तेजी, 200 रुपये उछला

Wed, 06 Feb 2013 12:58 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 06 Feb 2013 12:58 AM IST
विज्ञापन
gold rebounds on seasonal demand
मजबूत वैश्विक रुझानों और वैवाहिक मांग आने सोना पिछले तीन दिनों की गिरावट से उबरकर मंगलवार को 200 रुपये की तेजी के साथ 30,950 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी के भाव 295 रुपये की मजबूती लेकर 58,600 रुपये प्रति किलो पर दर्ज किए गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव 6.80 डॉलर बढ़कर 1,674.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए।
विज्ञापन


घरेलू सराफा बाजार में सिक्कों के भाव में भी तेजी आई। सोने के सिक्कों के भाव 50 रुपये बढ़कर 25,350 रुपये प्रति आठ ग्राम पर पहुंच गए। चांदी सिक्के में 1,000 रुपये प्रति सैकड़ा की तेजी रही। चांदी सिक्का लिवाली 82,000 और बिकवाली 83,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed