फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold reached at near 33 thousand rs silver soft

सोना 33 हजार की दहलीज पर, चांदी नरम

Tue, 27 Nov 2012 08:59 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 27 Nov 2012 08:59 PM IST
विज्ञापन
gold reached at near 33 thousand rs silver soft

यूनान को आर्थिक पैकेज पर सहमति से सोने की ग्लोबल मांग बढ़ने की उम्मीद में घरेलू बाजार में भी इसने बढ़त का सिलसिला बरकरार रखते हुए नई बुलंदी को छू लिया। दिल्ली सराफा बाजार में सोना 25 रुपये की बढ़त के साथ 32,975 रुपये प्रति दस ग्राम के नये रिकार्ड पर पहुंच गया। कारोबारियों का कहना है कि यह 33 हजार के स्तर को इसी सप्ताह पार कर सकता है।

विज्ञापन


दूसरी ओर मांग में कमी आने से चांदी 200  रुपये प्रति किलो नरम पड़ कर 63,000 रुपये प्रति किलो के भाव पर आ गई। घरेलू बाजार में चांदी सिक्के के भाव 81,000-82,000 प्रति सैकड़ा पर रहे, जबकि सोने की गिन्नी 25,700 रुपये प्रति आठ ग्राम पर रही। विशेषज्ञों के मुताबिक सोने के भाव विदेशों में तेजी और रुपये के गिरते स्तर के कारण लगातार ऊपर की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि डॉलर के मुकाबले यूरो के महीने भर के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से विदेशी बाजार में सोने में मामूली बढ़त ही देखने को मिली। वैसे यूनान को कर्ज संकट से उबारने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष और यूरो मंडल के वित्त मंत्रियों के बीच सहमति बनने से निवेशकों में उत्सुकता देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंगापुर से प्राप्त सूचना के मुताबिक सोना मामूली बढ़त के साथ 1,749.41 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अमेरिका में सोने का दिसंबर वायदा भी हल्की बढ़त लेकर 1,749.80 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया। हालांकि चांदी में 0.15 फीसदी की तेजी देखी गई और यह 34.16 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।


इधर घरेलू बाजार में सराफा कारोबारी सोने के भाव रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने से चिंता में पड़ गए हैं। शादी-ब्याह का मौसम होने के बावजूद कीमती धातुओं के भाव लगातार ऊंचे में बने रहने से खुदरा ग्राहकी बेहद कम हो चुकी है। रुपये की गिरती सेहत ने स्थिति को और मुश्किल बना दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed