फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold reach on top know what is rate?

सोने के दामों में बड़ा उलटफेर, जानिए भाव?

Sat, 21 Jun 2014 08:17 AM IST
Updated Sat, 21 Jun 2014 08:17 AM IST
विज्ञापन
gold reach on top know what is rate?

घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में आई मजबूती का असर सिक्कों के भाव पर भी हुआ। सोने के सिक्के के भाव 300 रुपये उछलकर 24,900 रुपये प्रति आठ ग्राम हो गए।

विज्ञापन


वहीं, चांदी सिक्कों में 3,000 रुपये की तगड़ा उछाल आया। चांदी सिक्का लिवाली भाव 80,000 और बिकवाली 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा दर्ज किए गए।

सोने में तगड़ी उछाल

gold reach on top know what is rate?

विदेशी बाजारों में सराफे में आए तगड़े उछाल से घरेलू सराफा बाजार में सोना 605 रुपये उछलकर 28,625 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। यह सोने का एक माह का उच्चतम स्तर है।

औद्योगिक व सिक्का निर्माताओं की तरफा से मजबूत मांग से घरेलू बाजार में चांदी 1,800 रुपये की जोरदार छलांग लगाकर 44,900 रुपये प्रति किलो पर दर्ज की गई।

इराक संकट के चलते सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की बढ़ती मांग का भी असर सोने की कीमतों पर हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉलर के कमजोर होने का प्रभाव

gold reach on top know what is rate?

सराफा कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में डॉलर के कमजोर होने से सोने के भाव सितंबर 2013 के बाद के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं।

डॉलर के सेंटीमेंट पर अमेरिका में उधारी लागत निचले स्तर पर बनी रहने के अटकलों का असर हुआ। इसके अलावा, इराक के मौजूदा संकट के चलते निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग बढ़ा दी, जिसका असर इसकी कीमतों पर हुआ।

वैश्विक बाजार में सोना 1,322.12 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया। यह गत 12 अप्रैल के बाद का उच्चतम स्तर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed