फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold rates may be declined to 24000 rupees

24 हजार तक पहुंचेगे सोने के दाम

Fri, 06 Jun 2014 04:46 PM IST
Updated Fri, 06 Jun 2014 04:46 PM IST
विज्ञापन
gold rates may be declined to 24000 rupees
अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही उठापटक के चलते सोने के दाम रिकार्ड स्तर पर गिर सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय 25870 रुपए प्रति दस ग्राम चल रहा सोने का भाव 24000 तक पहुच सकता है। यानी निवेशक और उपभोक्ताओं के लिए खुश होने की बारी है।
विज्ञापन


विशेषज्ञ बता रहे हैं कि यूक्रेन संकट के कम होने और ईसीबी के ब्याज दर घटाने से सोने के भाव में तेजी से गिरावट आएगी और आने वाले महीनों में सोना 24000 रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन


दरअसल जबसे ईसीबी ने यूरोजोन की हालत को दुरुस्त करने के लिए ब्याज दरों में कटौती का ऐलान किया है तबसे डॉलर की मजबूती को बल मिल रहा है। डॉलर की मजबूती रुपए के स्तर को कमजोर करेगी और साथ ही सोने की कीमतों पर भी खासा दबाव बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली तक खूब गिरेंगे सोने के दाम

gold rates may be declined to 24000 rupees
अगर ‌वैश्विक मार्केट का ऐसा ही दौर चलता रहा तो इस बार दीपावली तक सोने के दाम 24000 हजार रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंच सकते हैं। यानी इस दीपावली पर उपभोक्ता जमकर सोना खरीद सकेंगे।

हालांकि कारोबारी उम्मीद कर रहे हैं कि शादी ब्याह के सीजन के चलते दीपावली से पहले कुछ मांग उठ सकती है लेकिन वैश्विक परिदृश्य इसकी कीमत ज्यादा नहीं बढ़ने देगा।

गोल्ड एक्सपर्ट के मुताबिक शेयर बाजार में तेजी के चलते सोने की कीमतों पर बड़ा असर पड़ा है। कुछ समय पहले सोने का दाम 1300 डॉलर प्रति औंस (32 ग्राम) था। अब यह 1250 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है और ईसीबी की घोषणा के बाद इसके दाम और गिरने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed