फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold rate rise again now reach on new level

सोना हुआ महंगा, जानिए ताजा भाव

Tue, 15 Apr 2014 09:21 AM IST
Updated Tue, 15 Apr 2014 09:21 AM IST
विज्ञापन
gold rate rise again now reach on new level

घरेलू सराफा बाजार में सोना एक बार फिर 30 हजार के पार चला गया। सोने के भाव 220 रुपये उछलकर 30,200 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए।

विज्ञापन


विदेशी बाजारों में मजबूती के साथ-साथ घरेलू स्तर पर आगामी शादी-ब्याह के सीजन की खरीदारी बढ़ने से सोने में तेजी आई। वहीं, औद्योगिक और सिक्का निर्माताओं की तेज मांग से चांदी भी 150 रुपये बढ़कर 43,900 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

शादियों के चलते बढ़ी मांग

gold rate rise again now reach on new level

कारोबारियों का कहना है कि आगामी वैवाहिक सीजन की मांग रहने से थोक बाजार में खरीदारी में तेजी आई। वहीं, यूक्रेन संकट के चलते सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग बढ़ रही है, जिसके चलते विदेशी बाजारों में तेजी का रुख है।

सिंगापुर में सोने के भाव 0.9 फीसदी उछलकर 1,329.92 डॉलर प्रति औंस हो गए। यह गत 24 मार्च के बाद का शीर्ष स्तर है। चांदी भी 0.5 फीसदी ऊपर 20.09 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

चांदी का स्तर हुआ 43,000 रुपए से ऊपर

gold rate rise again now reach on new level

घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में तेजी का असर सिक्के के भाव पर नहीं हुआ और सोने की आठग्रामी गिन्नी 25,000 रुपये प्रति पर स्थिर रही।

चांदी सिक्कों के भाव में भी कोई बदलाव नहीं हुआ। सिक्का लिवाली 82,000 और लिवाली 83,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे। चांदी साप्ताहिक आपूर्ति वायदा भाव भी 43,180 रुपये प्रति किलो पर स्थिर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed