फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold rate rise again and know what is rate

सोना हुआ फिर से सस्ता, जानिए भाव

Wed, 21 May 2014 12:47 AM IST
Updated Wed, 21 May 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन
gold rate rise again and know what is rate

विदेशी बाजारों में कमजोरी के बीच स्थानीय स्तर पर मांग कम रहने से घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी में गिरावट रही। सोने के भाव 130 रुपये घटकर 29,450 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए।

विज्ञापन


वहीं, चांदी 50 रुपये उतरकर 41,500 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिकी। सराफा बाजार के कारोबारियों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर नरमी के बीच खुदरा बाजार में कीमती धातुओं की मांग कम रही।
विज्ञापन


विदेशों में सोने की कीमतों में हुई गिरावट

gold rate rise again and know what is rate

इसका दबाव कीमतों पर पड़ा। विदेशी बाजार में भाव 1,300 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गए। सिंगापुर में सोने के भाव 1,290.23 डॉलर प्रति औंस दर्ज किए गए।

घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में आई नरमी का असर सिक्कों के भाव पर नहीं दिखा। सोने की आठग्रामी गिन्नी 24,900 रुपये प्रति आठ ग्राम पर टिकी रही। जबकि, चांदी सिक्का लिवाली 79,000 और बिकवाली 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा के भाव पर स्थिर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed