{"_id":"60ea379f23dd03cf7105a1b4f3608505","slug":"gold-rate-hike-465-rupee-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट का इंपैक्ट, सोना हुआ 465 रुपए महंगा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
बजट का इंपैक्ट, सोना हुआ 465 रुपए महंगा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 18 Feb 2014 09:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी और घरेलू स्तर पर वैवाहिक सीजन की मांग बढ़ने से घरेलू सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तगड़ी बढ़त देखी गई।
विज्ञापन
दिल्ली सराफा बाजार में सोने का भाव 465 रुपये बढ़कर 31,450 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। यह करीब ढाई महीने के उच्चतम स्तर है। इसी के साथ चांदी 900 भी रुपये की बढ़त के साथ करीब तीन महीने के उच्चतम स्तर 47,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।
विज्ञापन
अंतरिम बजट में सोने के आयात शुल्क में कोई बढ़ोतरी न किए जाने से बाजार में खरीदारी हुई। गिन्नी 200 रुपये मजबूत होकर 25, 600 रुपये पर रही। चांदी सिक्का लिवाली और बिकवाली 89,000 व 90,000 रुपये प्रति सैकड़ा रहे।
विज्ञापन
घरेलू सराफा कारोबारियों ने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि सरकार अंतरिम बजट में सोने के आयात शुल्क में कटौती का प्रस्ताव करेगी।
इस उम्मीद में कारोबारियों के लिवाली के स्थान पर बिकवाली पर विशेष जोर दिया गया लेकिन बजट के अनुमान के अनुकूल नहीं होने से स्टाक में आई कमी और दूसरी ओर शादी विवाह का सीजन होने की वजह से बाजार में ग्राहकी आने से दोनों कीमती धातुओं में तेजी देखी जा रही है।
सिंगापुर में सोने के भाव 0.9 फीसदी की बढ़त के साथ 1,330.03 डॉलर प्रति औंस पर रहे। चांदी 2.2 फीसदी की तेजी के साथ 21.97 डॉलर प्रति औंस पर रही।