सोना फिर से सस्ता, जानिए भाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच ऊंची कीमतों पर मुनाफा वसूली से घरेलू सराफा बाजार में सोना 200 रुपये लुढ़क कर 30,000 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना तीन सप्ताह के टॉप 30,200 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया था।
औद्योगिक मांग में नरमी से चांदी भी 600 रुपये घटकर 43,300 रुपये प्रति किलो पर आ गई। कारोबारियों का कहना है कि ऊंचे भाव पर बाजार में मुनाफा वसूली के अलावा अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार के निवेशकों के आकलन से विदेशी बाजारों में सोने के भाव कमजोर हुए।
चांदी 43,000 के नीचे
यूक्रेन संकट का भी सोने और चांदी की कीमतों पर प्रभाव देखा जा रहा है। सिंगापुर में सोने के भाव 1.2 फीसदी गिरकर 1,312.41 डॉलर प्रति औंस पर आ गए। चांदी भी 1 फीसदी नीचे 19.78 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का असर सिक्कों के भाव पर नहीं देखा गया। सोने की आठ ग्रामी गिन्नी 25,000 रुपये प्रति पर स्थिर रही। वहीं, चांदी सिक्का लिवाली भाव 82,000 और बिकवाली 83,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे। चांदी साप्ताहिक आपूर्ति वायदा के भाव 360 रुपये नीचे 42,820 रुपये प्रति किलो पर दर्ज किए गए।