10 महीने में सबसे निचले स्तर पर सोना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू सराफा बाजार में थोक कारोबारियों की बिकवाली से सोने के भाव 170 रुपये गिरकर 28,100 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए। यह सोने का दस माह का न्यूनतम स्तर है।
औद्योगिक मांग की सुस्ती से चांदी के दाम भी 50 रुपये नीचे 41,400 रुपये प्रति किलो पर आ गए। कारोबारियों का कहना है कि बीते सप्ताह रिजर्व बैंक द्वारा सोना आयात के नियमों में ढील दिए जाने के बाद से इसकी कीमतों में गिरावट का रुख है।
भाव, और जाएगा नीचे
इसके अलावा, आने वाले दिनों में भाव और नीचे आने की उम्मीद से ज्वेलर्स और खुदरा ग्राहक खरीदारी से दूरी बनाए हुए हैं। इसका दबाव भी कीमतों पर देखा गया।
सोने की आठग्रामी गिन्नी के भाव हालांकि 24,800 रुपये प्रति पर टिके रहे। चांदी सिक्कों में भी स्थिरता रही। चांदी सिक्का लिवाली 78,000 और बिकवाली 79,000 रुपये प्रति सैकड़ा दर्ज किए गए।
विदेशी बाजारों में भी सोना हुआ सस्ता
वैश्विक बाजार में भी सोने में नरमी रही। सिंगापुर में सोने के भाव 0.6 फीसदी घटकर 1,285.50 डॉलर प्रति औंस बोले गए। यह गत 21 मई के बाद का निचला स्तर है। चांदी भी 0.6 फीसदी उतरकर 19.31 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज की गई।