{"_id":"3705d9254c1e1f0649d6c633b62572a4","slug":"gold-rate-down-200-rupee-on-monday-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार चौथे दिन सस्ता हुआ सोना","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
लगातार चौथे दिन सस्ता हुआ सोना
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली।
Updated Tue, 04 Nov 2014 08:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्लोबल स्तर पर कमजोर रुख के बीच आभूषण निर्माताओं और खुदरा व्यापारियों की ओर से मांग सुस्त रहने से सोने में गिरावट जारी रही।
विज्ञापन
सोमवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोने का भाव 200 रुपये घटकर 26,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। औद्योगिक और सिक्का निर्माताओं की मांग घटने के कारण चांदी भी 200 रुपये गिरकर 36,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।
घरेलू बाजार में सोने की अठग्रामी गिन्नी का भाव 100 रुपये घटकर 23,700 रुपये रहा। चांदी सिक्के के भाव हजार रुपये लुढ़क कर लिवाली 60,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली 61,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर रहे।
विज्ञापन
कारोबारियों के मुताबिक अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा बांड खरीद बंद करने के फैसले के चलते ग्लोबल स्तर पर सोने-चांदी की कीमतों में कमजोरी का रुख बना हुआ है और भाव गिरकर तकरीबन चार साल के न्यूनतम स्तर पर आ गए हैं।
विज्ञापन
सिंगापुर में सोने का भाव 1 फीसदी की गिरावट के साथ 1,161.75 डॉलर प्रति औंस पर रहा। चांदी 2.4 फीसदी गिरकर 15.77 डॉलर प्रति औंस पर रही।