फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold rate down

सोना खरीदने का सुनहरा मौका, गिरे दाम

Thu, 17 Jul 2014 12:50 AM IST
Updated Thu, 17 Jul 2014 12:50 AM IST
विज्ञापन
gold rate down

कारोबारियों की तरफ से बिकवाली रहने से घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र गिरावट रही। सोने के भाव 155 रुपये घटकर 28,175 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए।

विज्ञापन


विदेशी बाजारों में सोने की कीमतों में गिरावट के चलते घरेलू बाजार में कारोबारियों ने बिकवाली का रुख अपनाया। वहीं, चांदी के भाव भी 400 रुपये उतरकर 44,850 रुपये प्रति किलो पर आ गई।
विज्ञापन


19 जून के बाद सोना निचले स्तर पर

gold rate down

न्यूयार्क में सोने के भाव 0.7 फीसदी घटकर 1,297.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। गत 19 जून के बाद से यह सोने का निचला स्तर है। चांदी भी 0.1 फीसदी नीचे 20.88 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।

घरेलू बाजार में कीमती धातुओं में गिरावट का असर सिक्कों के भाव पर भी हुआ। सोने की आठग्रामी गिन्नी 100 रुपये घटकर 24,800 रुपये प्रति पर बिकी। चांदी सिक्कों के भाव में भी 1,000 रुपये की गिरावट रही।

चांदी सिक्का लिवाली 79,000 और बिकवाली 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर दर्ज किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed