फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold prices up cross 29000 level

सोने ने पकड़ी रफ्तार, फिर 29 हजार के पार

Mon, 12 Aug 2013 09:30 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Mon, 12 Aug 2013 09:30 PM IST
विज्ञापन
gold prices up cross 29000 level

मजबूत अंतरराष्ट्रीय रुझानों के बीच आगामी त्योहारी सीजन के चलते मांग बढ़ने से घरेलू सराफा बाजार में सोना एक बार फिर 29 हजार के पार पहुंच गया।

विज्ञापन


सराफा बाजार में सोने के दाम 405 रुपये उछलकर 29,260 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए। चांदी के भाव भी 1,370 रुपये की तेजी के साथ 44,120 रुपये प्रति किलो हो गए।
विज्ञापन


कारोबारियों का कहना है कि आगामी रक्षाबंधन व अन्य त्योहारों के लिए सोने-चांदी की मांग आपूर्ति की तुलना में बढ़ रही है, इसके चलते कीमतों में तेजी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, वैश्विक सराफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में मजबूती का असर भी घरेलू बाजारों पर पड़ा। सिंगापुर में सोने के भाव 1.5 फीसदी बढ़कर 1,333.94 डॉलर प्रति औंस हो गए। गत 31 जुलाई के बाद सर्वाधिक उच्च स्तर है।

इधर, घरेलू सराफा बाजार में सोना 99.9 और सोना 99.5 प्रत्येक में 405 रुपये की तेजी आई और भाव क्रमश: 29,260 और 29,060 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए। हालांकि, सोने की आठग्रामी गिन्नी के भाव 200 रुपये घटकर 24,200 रुपये प्रति पर आ गए।

चांदी हाजिर के भाव 1,370 रुपये बढ़कर 44,120 रुपये प्रति किलो हो गए। चांदी साप्ताहिक आपूर्ति वायदा 1,320 रुपये ऊपर 44,020 रुपये प्रति किलो हो गए।

चांदी सिक्कों के दाम 2,000 रुपये बढ़ गए। चांदी सिक्का लिवाली 82,000 और 83,000 रुपये प्रति सैकड़ा हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed