{"_id":"2cebb55c-8823-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"gold-prices-touch-two-week-low-on-weak-global-cues","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना दो सप्ताह के निचले स्तर पर","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सोना दो सप्ताह के निचले स्तर पर
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 09 Mar 2013 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गिरावट का असर घरेलू सराफा बाजार पर भी देखा गया। स्थानीय बाजार में सोने के भाव 200 रुपये गिरकर दो सप्ताह के निचले स्तर पर 29,850 रुपये प्रति दस ग्राम रह गए। चांदी 360 रुपये लुढ़ककर 54,960 रुपये प्रति किलो पर दर्ज की गई।
विज्ञापन
सराफा बाजार के कारोबारियों का कहना है कि कमजोर वैश्विक रुझानों का असर घरेलू बाजार पर पड़ा और स्टाकिस्टों ने बिकवाली का रुख अपनाया। अमेरिकी श्रम बाजार में सुधार और डॉलर में तेजी आने की उम्मीदों से सराफा बाजार में भरोसा कमजोर हुआ।
विज्ञापन
सिंगापुर में सोने के भाव 0.2 फीसदी गिरकर 1,576.35 डॉलर प्रति औंस रह गए। जबकि, चांदी के भाव 0.4 फीसदी की गिरावट लेकर 28.80 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज किए गए। इक्विटी बाजारों की तेजी से भी निवेशकों ने सराफा बाजार से दूरी बनाने और शेयर में निवेश को तरजीह दी।
विज्ञापन
घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के साथ सिक्कों के भाव में भी नरमी रही। सोने का सिक्का प्रति आठ ग्राम 50 रुपये गिरकर 25,250 रुपये पर आ गया। चांदी सिक्के के भाव 2,000 रुपये प्रति सैकड़ा लुढ़क गए। चांदी सिक्का लिवाली 80,000 और बिकवाली 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा रहा।