फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold prices reached at rs 30000 level

सोना हुआ तीस हजारी, रुपए का लुढ़कना जारी

Fri, 16 Aug 2013 05:14 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 16 Aug 2013 05:14 PM IST
विज्ञापन
gold prices reached at rs 30000 level

डॉलर के मुकाबले रुपए का लुढ़कना अभी थमा नहीं है। रुपया शुक्रवार को अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। फिलहाल एक डॉलर के मुकाबले रुपया 62 के स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन


सोने की कीमतों में तेजी का दौर जारी है। एक दिन में सोने की कीमत 1310 रुपए तक बढ़ गई है। दिल्ली में प्रति दस ग्राम सोना की कीमत 31,010 रुपए हो गया है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोना 3.56 प्रतिशत की तेजी के साथ तीस हजार रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी करीब 3,000 रुपए की तेजी के साथ 49,500 रुपए के स्तर पर बनी हुई है।
विज्ञापन


विदेशी बाजारों में सकारात्मक रूख और देश में त्योहारी सीजन की शुरुआत में सोने की खरीदारी से कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

वहीं, पिछले एक माह में रुपए में 3.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इस साल रुपए में 12.7 फीसदी की गिरावट हुई है। इससे पहले बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे की गिरावट के साथ 61.43 पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंसेक्स 750 अंक लुढ़का

स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के एक दिन बाद ही सेंसेक्स में 750 अंकों की गिरावट आ गई है। सुबह तक शेयर बाजार खुला था तो सेंसेक्स 19358 अंक पर था। वहीं दूसरी तरफ रुपये की कीमत में भी लगातार गिरावट का रूख देखने को मिला है। शुक्रवार को मार्केट बंद तक एक डॉलर की तुलना में रुपये की कीमत 61.70 रुपये तक पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed