{"_id":"05a0ae12c556ac8a4a6fcc8b77152c1b","slug":"gold-prices-fall-on-global-cues-silver-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना 100 रुपये लुढ़का, चांदी में तेजी ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सोना 100 रुपये लुढ़का, चांदी में तेजी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 03 Jul 2014 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थोक कारोबारियों की तरफ से बिकवाली किए जाने से घरेलू सराफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने के भाव 100 रुपये गिरकर 28,400 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए। हालांकि, औद्योगिक मांग बढ़ने से चांदी के दाम 100 रुपये की मजबूती के साथ 44,900 रुपये प्रति किलो पर दर्ज किए गए।
विज्ञापन
कारोबारियों का कहना है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मजबूती की संभावना के मद्देनजर विदेशी बाजारों में सोने का भाव कमजोर हुआ। लंदन में सोने के भाव 0.4 फीसदी घटकर 1,322.13 डॉलर प्रति औंस पर आ गए।
विज्ञापन
घरेलू बाजार में सोने के सिक्के के भाव 24,900 रुपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रहे। चांदी सिक्कों के भाव में भी कोई बदलाव नहीं हुआ। चांदी सिक्का लिवाली भाव 79,000 और बिकवाली 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
विज्ञापन