फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold prices down by global profits

ग्लोबल मुनाफावसूली के चलते सोना फिसला

Thu, 29 Nov 2012 09:38 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Thu, 29 Nov 2012 09:38 PM IST
विज्ञापन
gold prices down by global profits

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मुनाफावसूली के चलते सोने में मंदी का रुख रहा। घरेलू बाजारों में भी ऊंचे स्तर पर मांग कमजोर होने से सोने के दाम 300 रुपये प्रति दस ग्राम तक फिसल गए। कारोबारियों का कहना है कि दो दिनों से वैश्विक बाजार में सोने के दामों में उथल-पुथल चल रही है। इसके चलते घरेलू खरीदारी थम गई है। यही कारण है कि सोने के दाम बुधवार के 32,200 रुपये के मुकाबले बृहस्पतिवार को 31,900 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुए। चांदी के भाव 62,000 रुपये प्रति किलो दर्ज किए गए।

विज्ञापन


व्यापारियों के मुताबिक, वैश्विक बाजारों में मुनाफावसूली के चलते सोने की कीमतों में गिरावट का रुख बन गया है। कॉमेक्स हाउस में सोने के दाम मंगलवार को ऊंचे में 1,760 डॉलर प्रति औंस का स्तर तक पहुंच गए थे। जो अब घटकर 1,720 डॉलर प्रति औंस पर आ गए हैं।
विज्ञापन


इसके चलते यहां भी सोना दो दिन पूर्व 33,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंचने के बाद लगातार नीचे चल रहा है। दिल्ली सराफा बाजार में बुधवार को सोने के दाम नीचे में 32,050 रुपये प्रति दस ग्राम तक उतर गए थे। लेकिन नीचे भावों पर समर्थन मिलने से यह पुन: सुधरकर 32,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में आज भी गिरावट का रुख रहने से यहां भी खरीदारी कमजोर रही। इसके चलते सोना स्टैंडर्ड .999 टंच के दाम देर शाम तक 300 रुपये तक फिसलते हुए 31,900 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुए। चांदी 62,000 रुपये प्रति किलो और चांदी के सिक्के 62,700 से 62,800 रुपये प्रति सैकड़ा के स्तर पर रहे।


व्यापारियों के मुताबिक वैश्विक बाजारों में यदि निवेशकों की खरीद शुरू नहीं हुई तो सोने के दामों में और गिरावट आ सकती है। हालांकि घरेलू बाजार में शादी-विवाह का सीजन होने से सोने की मांग अच्छी है। लेकिन इसका सोने की कीमतों पर ज्यादा असर पड़ने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed