{"_id":"b8d9462e-7798-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"gold-prices-declined-by-rs-100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने के भाव में 100 रुपये की गिरावट","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सोने के भाव में 100 रुपये की गिरावट
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 15 Feb 2013 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक रुझानों में कमजोरी के बीच स्थानीय स्तर पर स्टाकिस्टों की बिकवाली से घरेलू सराफा बाजार में सोना 100 रुपये लुढ़ककर 30,625 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। हालांकि, चांदी के भाव 100 रुपये मजबूत होकर 57,100 रुपये प्रति किलो हो गए।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में गिरावट रही। सिंगापुर में सोने के भाव 0.3 फीसदी गिरकर 1,630.60 डॉलर प्रति औंस रह गए। घरेलू स्तर पर सोने-चांदी के सिक्कों में भी गिरावट देखी गई। सोना सिक्के के भाव 50 रुपये घटकर 25,250 रुपये प्रति पर आ गए। जबकि, चांदी सिक्का के भाव 1,000 रुपये प्रति सैकड़ा गिर गए। चांदी सिक्का लिवाली 79,000 और बिकवाली 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर दर्ज किया गया।
विज्ञापन