फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Gold prices are low,

सोने की कीमतों में बंपर गिरावट, आप भी जानें क्या है कीमत?

Wed, 18 Nov 2015 07:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Nov 2015 07:18 AM IST
विज्ञापन
Gold prices are low,

बीते सत्र में मजबूती हासिल करने के बाद सोने-चांदी को तगड़ा झटका लगा है। दिल्ली सराफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 450 रुपये की तगड़ी गिरावट के साथ 25,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

विज्ञापन


यह सोने का चार माह का सबसे निचला स्तर है। सोने की तरह ही चांदी भी 500 रुपये की गिरावट के साथ 34,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

कारोबारियों के मुताबिक घरेलू स्तर पर ज्वेलरों की ओर से मांग सुस्त पड़ने और ग्लोबल बाजार में नरमी के रुख के चलते सोने में गिरावट देखने को मिल रही है।

Trending Videos

सिक्कों पर कोई असर नहीं

Gold prices are low,

हालांकि सोने-चांदी में आई इस गिरावट का इनके सिक्कों पर कोई असर नहीं पड़ा। सोने की अठग्रामी गिन्नी 22,200 रुपये के भाव पर टिकी रही। इसी तरह चांदी सिक्के के लिवाली भाव 48,000 रुपये और बिकवाली 49,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

उधर सिंगापुर में सोना 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 1,078.07 डॉलर प्रति औंस पर रही। न्यूयार्क में सोना 0.17 फीसदी गिरावट के साथ 1,082.10 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed