फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold price zooms to 3 week high

फिर लौटी सोने की चमक, 27 हजार के पार पहुंचा

Thu, 11 Jul 2013 08:05 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Thu, 11 Jul 2013 08:05 PM IST
विज्ञापन
gold price zooms to 3 week high

विदेशी बाजारों की तेजी और थोक कारोबारियों व निवेशकों की खरीदारी ने घरेलू बाजार में सोने की कीमतों को तीन सप्ताह के टॉप पर 27 हजार के पार पहुंचा दिया।

विज्ञापन


स्थानीय बाजार में सोने के दाम 610 रुपये बढ़कर 27,325 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए।

औद्योगिक व सिक्का निर्माताओं की मांग से चांदी भी 1,400 महंगी होकर 41,750 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिकी। सोने ने गत 24 जून के बाद दोबारा 27 हजार का स्तर पार किया है।
विज्ञापन


कारोबारियों का कहना है कि फेड रिजर्व के चेयरमैन बेन बर्नांके द्वारा राहत पैकेज को कुछ दिन और जारी रखने की बात से वैश्विक बाजारों में तेजी आई।

विदेशी बाजारों में दाम बढ़ने का असर घरेलू बाजार की धारणा पर पड़ा और थोक कारोबारियों और रिटेलरों ने सोने का रुख किया, जिसके चलते कीमतों में तेजी आई।

सिंगापुर में सोने के भाव 3.1 फीसदी उछलकर 1,298.73 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए। वैकल्पिक निवेश के रूप में सोने और चांदी की मांग बढ़ने से वैश्विक मुद्रा बाजार में जापानी येन और यूरो के मुकाबले डॉलर कमजोर हुआ, जिससे सोने की कीमतों को प्रोत्साहन मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरेलू सराफा बाजार में सोना 99.9 और सोना 99.5 प्रत्येक में 610 रुपये की तेजी आई और भाव क्रमश: 27,325 रुपये और 27,125 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए। सोने की आठ ग्रामी गिन्नी भी 200 रुपये मजबूत होकर 24,200 रुपये प्रति पर पहुंच गई।

चांदी हाजिर और साप्ताहिक आपूर्ति वायदा दोनों के दाम 1,400-1,400 रुपये बढ़ गए और भाव क्रमश: 41,750 रुपये और 41,700 रुपये प्रति किलो पर बोले गए।

चांदी के सिक्के 2,000 रुपये महंगे हो गए। चांदी सिक्का लिवाली 80,000 और बिकवाली 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर रहे।

वर्ष 2013 में सोने की कीमतों में एक दिन की बड़ी बढ़त
तारीख---बढ़त---बंद हुआ

29 जून---780---26,230
21 मई---680    26,850
11 जुलाई---610---27,325
20 अप्रैल---500---26,900
30 मई---430---27,280
6 जून---430---27,890
11 जून---415---28,315
25 अप्रैल---400---27,800
(रुपये/दस ग्राम)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed