सोना हुआ और महंगा, जानें नई कीमत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया भर में सोने की मांग में तेजी आने से इसके भाव चढ़ने लगे हैं। बाजार जानकारों के अनुसार सऊदी अरब और ईरान में तनाव बढ़ने के कारण लोग सोने की खरीदारी कर रहे हैं।
दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 225 रुपये बढ़कर 25,840 रुपये प्रति 10 ग्राम का हो गया जबकि चांदी 75 रुपये बढ़कर 33,700 रुपये प्रति किलो के स्तर पर चली गई।
चांदी में तेजी के कारण औद्योगिक मांग में बढ़ोतरी के साथ सिक्कों की मांग में तेजी बतायी जा रही है। विश्व में कहीं भी तनाव बढ़ने से निवेशक सुरक्षित निवेश यानी सोने की तरफ लपकते हैं।
भारतीय बाजारों में दिखा विदेशी बाजार का असर
बाजार जानकारों के अनुसार विदेशी बाजारों जैसे सिंगापुर में सोना 0.2 फीसदी बढ़कर 1,077.13 डॉलर प्रति औंस हो गया। वहीं चांदी 0.6 फीसदी बढ़कर 13.96 डॉलर प्रति औंस हो गयी। तो लंदन में 0.2 फीसदी बढ़कर 1,076.60 डॉलर प्रति औंस हो गया।
वहीं स्थानीय बाजार में ज्वेलरों ने निचले स्तर पर खरीदारी में रुचि दिखाई।
आठग्राम वाली सोने की गिन्नी की कीमत 22,200 पर पहले के स्तर पर रही। चांदी के सिक्के का सैकड़ा बिकवाल भाव भी 48 हजार के पिछले स्तर पर रहा।