फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold price rise at record level

सोना की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Fri, 08 Aug 2014 07:33 PM IST
Updated Fri, 08 Aug 2014 07:33 PM IST
विज्ञापन
gold price rise at record level

सोने के भाव शुक्रवार को घरेलू सराफा बाजार में एक बार फिर 29 हजार के पार पहुंच गए। विदेशी बाजारों में आई मजबूती के चलते घरेलू बाजार में सोना 300 रुपये मजबूत होकर दो माह के उच्चतम स्तर 29,100 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया।

विज्ञापन

 
त्योहारी सीजन के चलते मांग बढ़ने और रुपये में गिरावट का असर सोने के भाव हुआ। वहीं, इराक में संकट गहराने के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग बढ़ने से कीमतों में तेजी का रुख रहा।
विज्ञापन


चांदी की कीमतें भी बढ़ी

gold price rise at record level

वहीं, औद्योगिक मांग बढ़ने से चांदी के भाव भी 200 रुपये उछलकर 44,700 रुपये प्रति किलो हो गए। घरेलू बाजार में सोने की आठग्रामी गिन्नी 100 रुपये बढ़कर 25,000 रुपये प्रति पर बिकी। हालांकि, चांदी सिक्कों में स्थिरता रही।

चांदी सिक्का लिवाली भाव 77,000 और बिकवाली 78,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे। न्यूयार्क में सोने के भाव 0.7 फीसदी ऊपर 1,322.14 डॉलर प्रति औंस दर्ज किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed