{"_id":"3e4eb8287fb6cd094c3662f99d89fb57","slug":"gold-price-rise-again-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना चमका, जानिए आज का भाव","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सोना चमका, जानिए आज का भाव
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 17 Jul 2014 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुदरा कारोबारियों और ज्वेलर्स की तरफ से मांग आने से घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी लौटी। बृहस्पतिवार को सोने के भाव 175 रुपये बढ़कर 28,350 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। औद्योगिक मांग बढ़ने चांदी भी 150 रुपये उछलकर 45,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर दर्ज की गई।
विज्ञापन
कारोबारियों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर खरीदारी तेज रहने के अलावा वैश्विक बाजार में भी सराफा मजबूत हुए। सिंगापुर में सोने के भाव 0.70 फीसदी बढ़कर 1,308.31 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए। चांदी भी 0.3 फीसदी ऊपर 20.82 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज की गई।
विज्ञापन
स्थानीय बाजार में सोने के सिक्के के भाव 24,800 रुपये प्रति पर स्थिर रहे। हालांकि चांदी सिक्कों में 1,000 रुपये की मजबूती आई। चांदी सिक्का लिवाली भाव 80,000 और बिकवाली 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा हो गए।
विज्ञापन