लगातार तीसरे दिन महंगा हुआ सोना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी-ब्याह के सीजन की खरीदारी तेज रहने से घरेलू सराफा बाजार में सोना लगातार चौथे सत्र मजबूत हुआ। सोने के भाव 90 रुपये बढ़कर 30,680 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए।
विदेशी सराफा बाजारों में मजबूती का भी घरेलू कीमतों पर सकारात्मक असर हुआ। वहीं, औद्योगिक मांग बढ़ने से चांदी भी 240 रुपये सुधरकर 43,420 रुपये प्रति किलो पर आ गई। सराफा बाजार के कारोबारियों का कहना है कि शादी-ब्याह की खरीदारी तेज रहने से सराफे में तेजी वहीं, यूक्रेन और रूस के बीच बढ़ते तनाव के चलते सुरक्षित निवेश के रूप में विदेशी बाजारों में सोने की मांग बढ़ गई, जिसका असर कीमतों पर देखा गया।
विदेशी बाजारों में बढ़ी सोने की मांग
वहीं, यूक्रेन और रूस के बीच बढ़ते तनाव के चलते सुरक्षित निवेश के रूप में विदेशी बाजारों में सोने की मांग बढ़ गई, जिसका असर कीमतों पर देखा गया। न्यूयार्क में सोने के भाव 0.5 फीसदी बढ़कर 1,290.60 डॉलर प्रति औंस हो गए। चांदी भी 1.3 फीसदी ऊपर 19.71 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
घरेलू बाजार में सोने-चांदी में तेजी का असर सिक्के के भाव पर नहीं हुआ। सोने की आठग्रामी गिन्नी 25,000 रुपये प्रति पर स्थिर रही। चांदी सिक्का लिवाली भाव 82,000 और बिकवाली 83,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।