सोना हुआ महंगा, जानिए भाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरीदारी में तेजी रहने से घरेलू सराफा बाजार में सोना लगातार तीसरे दिन मजबूत हुआ। सोने के भाव 150 रुपये ऊपर 30,590 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। विदेशी बाजारों में आई तेजी का घरेलू बाजार पर सकारात्मक असर हुआ। हालांकि, औद्योगिक मांग सुस्त रहने से चांदी 120 रुपये लुढ़ककर 43,180 रुपये प्रति किलो पर आ गई।
सोने के सिक्कों की कीमतों में बढ़ोतरी
सोने की आठग्रामी गिन्नी के भाव 100 रुपये बढ़कर 25,000 रुपये प्रति पर पहुंच गए। वहीं, चांदी सिक्कों के दाम भी 2,000 रुपये मजबूत हुए। चांदी सिक्का लिवाली के भाव 82,000 और बिकवाली 83,000 रुपये प्रति सैकड़ा हो गए। दूसरी ओर, सिंगापुर में सोने के भाव 0.3 फीसदी ऊपर 1,287.25 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज किए गए।