फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold price may touch 35 thousand rupees mark

और महंगा होगा सोना, 35 हजार तक पहुंच सकता है भाव

Wed, 28 Aug 2013 01:28 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 28 Aug 2013 01:28 AM IST
विज्ञापन
gold price may touch 35 thousand rupees mark

सोने के 32 हजारी होने के बाद आगे भी इसमें तेजी की संभावना बनी हुई है। बाजार सूत्रों की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में सोने का भाव 35 हजार तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन


रुपए में रिकॉर्ड गिरावट के बाद घरेलू सराफा बाजार में मंगलवार को सोना 500 रुपए की तेजी के साथ नौ माह बाद 32,000 हजार रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

सराफा बाजार के कारोबारियों का कहना है कि डॉलर के मुकाबले रुपए के रिकॉर्ड 66 के स्तर के पार चले जाने से सोने में तेजी आई। सराफा विशेषज्ञ आलोक अग्रवाल का कहना है कि रुपए में लगातार गिरावट से सोना मजबूत हो रहा है।
विज्ञापन


अगले दो-तीन महीनों में सोने के भाव में जोरदार तेजी देखने को मिल सकती है। सोना नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। हालांकि, इस बीच एकाध कारोबारी सत्रों में करेक्शन भी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलीगेयर सिक्यूरिटीज लिमिटेड की एवीपी एवं इंचार्ज (मेटल, एनर्जी एवं करेंसी रिसर्च) सुगंधा सचदेवा का कहना है कि सोने की तेजी नए रिकॉर्ड स्तर की ओर बढ़ रही है।

शॉर्ट टर्म में घरेलू बाजार में सोने के भाव 35,000 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच सकते हैं। रुपए में रिकॉर्ड कमजोरी सोने की तेजी की प्रमुख वजह है। वहीं, कमोडिटी एक्सचेंजों में तेजी से भी सोने के भाव को मजबूती मिली है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोना मजबूत हुआ है। लंदन में सोने के भाव 0.46 फीसदी बढ़कर दो महीने के शिखर 1,411 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई तेजी का असर घरेलू बाजार में कीमतों पर पड़ा।


सराफा कारोबारियों का कहना है कि निवेशक शेयर बाजार में गिरावट के कारण अपने फंड सराफा में झोंक रहे हैं। इससे भी वैश्विक और घरेलू कीमतों को तेजी मिल रही है।

आने वाले दिनों में डॉलर महंगा होने से कीमतें चढ़ने की आशंका में घरेलू बाजार में कारोबारियों ने अच्छी खासी खरीदारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed