फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold price increased by rs 90

सराफे में तेजी, सोना 90 रुपये चढ़ा

Mon, 18 Mar 2013 07:37 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Mon, 18 Mar 2013 07:37 PM IST
विज्ञापन
gold price increased by rs 90

वैश्विक बाजारों में मजबूती के चलते घरेलू सराफा बाजारों में सोने-चांदी ने तेजी की राह पकड़ी। स्थानीय बाजार में सोने के भाव 90 रुपये बढ़कर 30,100 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए। वहीं, चांदी 175 रुपये की बढ़त लेकर 54,650 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

विज्ञापन


यूरो जोन में कर्ज संकट गहराने की आशंका और मांग बढ़ने की संभावना के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इस माह पहली बार सोने के भाव 1,600 डॉलर प्रति औंस के ऊपर पहुंच गए। सिंगापुर में सोने के भाव 1.1 फीसदी मजबूत होकर 1,608.60 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज किए गए। विगत 27 फरवरी के बाद यह सोने का शीर्ष स्तर है।
विज्ञापन


चांदी की कीमतों में भी 0.5 फीसदी की तेजी आई और भाव 28.90 डॉलर प्रति औंस पर रहे। शेयर बाजारों के कमजोर प्रदर्शन के चलते निवेशकों ने इक्विटी से दूरी बनाए रखा और बुलियन मार्केट में निवेश को तरजीह दी। इसका असर वैश्विक बाजारों के साथ-साथ घरेलू सराफा बाजार पर भी देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी के साथ-साथ सिक्कों के भाव में भी उछाल आया। सोने के सिक्के के भाव 50 रुपये बढ़कर 25,300 रुपये प्रति पर दर्ज किए गए। जबकि, चांदी के सिक्के में 1,000 रुपये प्रति सैकड़ा की तेजी आई। चांदी सिक्का लिवाली के भाव 81,000 और बिकवाली 82,000 रुपये प्रति सैकड़ा दर्ज किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed