फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold price increase

महंगा हुआ सोना, लगाई साल की सबसे बड़ी छलांग

Tue, 09 Feb 2016 08:41 PM IST
Updated Tue, 09 Feb 2016 08:41 PM IST
विज्ञापन
gold price increase

वैश्विक स्तर पर तेजी के बीच स्थानीय स्तर पर ज्वेलरों की जबरदस्त मांग ने सोने ने मंगलवार को एक साल की सबसे बड़ी एकदिनी छलांग लगाते हुए 28 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। सोने में 710 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी रही। बीते आठ दिनों में सोने में 825 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की जा चुकी है।

विज्ञापन


बाजार सूत्रों के अनुसार डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हो रहा है। ऐसे में सोने का आयात भी महंगा हो गया है जिससे स्थानीय बाजार में सोना महंगा हो रहा है।

सोने के साथ-साथ चांदी ने भी छलांग लगाई और यह 37 हजार रुपये प्रति किलो के पार चली गई। चांदी 1,180 रुपये बढ़कर 37,230 रुपये प्रति किलो हो गई। तेजी के कारण औद्योगिक मांग में बढ़ोतरी के साथ सिक्कों की मांग में भी तेजी बताई गई है।
विज्ञापन

आठ माह के बाद इस स्तर तक पहुंचा सोना

gold price increase

वैश्विक बाजार में अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी पड़ने से शेयरों में मंदी है जिससे निवेशक सोने की ओर अपना रुख कर रहे हैं। बीते 22 जून के बाद यह पहला मौका है जब वैश्विक बाजार में सोना 1,200 रुपया प्रति औंस के स्तर पर पहुंचा है।

सिंगापुर में सोना 0.5 फीसदी बढ़कर 1,195.66 डॉलर प्रति औंस पर रहा बीते 24 घंटे में कारोबार के दौरान यह 1,200.97 डॉलर के स्तर तक गया था।

स्थानीय बाजार में आठग्रामी गिन्नी में 200 रुपये की तेजी रही और यह 22,900 रुपये के स्तर पर रही। चांदी के 10 ग्राम के सिक्के का सैकड़ा बिकवाल भाव 1,000 रुपये बढ़कर 54,000 रुपये के स्तर पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed