फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold price hike again

बढ़ी मांग से लगातार तीसरे दिन सोना हुआ महंगा

Fri, 03 Jan 2014 05:07 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Jan 2014 05:07 PM IST
विज्ञापन
gold price hike again

सोने की मांग में हुई बढ़ोतरी के चलते लगातार तीसरे दिन सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है।

विज्ञापन


विदेशी बाजारों में आई मजबूती से घरेलू बाजार में भी खरीदारी ने जोर पकड़ा। जिसकी बदौलत दिल्ली सराफा बाजार में सोने के भाव 290 रुपये मजबूत होकर 30,490 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। औद्योगिक मांग बढ़ने से चांदी भी 750 रुपये की उछाल के साथ 45,500 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

सराफा बाजार के कारोबारियों के मुताबिक सोने के भाव में आई तेजी की मुख्य वजह थोक बाजार में खरीदारी तेज रहना और विदेशी बाजारों में भाव मजबूत होना है।

वहीं, निवेशकों ने कमजोर इक्विटी से अपना पैसा निकालकर बुलियन में लगाया। इससे सराफा कीमतों पर सकारात्मक असर हुआ। सिंगापुर में सोने के भाव करीब एक फीसदी की बढ़त के साथ 1,237.03 डॉलर प्रति औंस पर बोले गए।
विज्ञापन


घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में आई तेजी का असर सिक्कों के भाव पर नहीं देखा गया। सोने की आठग्रामी गिन्नी 25,100 रुपये प्रति पर स्थिर बनी रही। चांदी के सिक्के भी टिके रहे। चांदी सिक्का लिवाली 85,000 और बिकवाली 86,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed